मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण, ०१ शातिर चोर अभियुक्त गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए ४०,०००/- रुपये नकद, ०३ मोबाइल मय चार्जर व ०२ आई फोन तथा चोरी हुये सफेद व पीली धातु के आभूषण आदि बरामद किये।
जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर ब्योम विंदल एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर महावीर सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०१ शातिर चोर अभियुक्त को बाल्मिकी बस्ती वाली गली मेरठ रोड से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए ४०,०००/- रुपये नकद, ०३ मोबाइल मय चार्जर व ०२ आई फोन तथा चोरी हुये सफेद व पीली धातु के जेवरात आदि बरामद किए गए। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि २७ मई को वादी राशिद पुत्र रियाज निवासी हड्डी गोदाम फिरदौस मस्जिद खालापार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोर द्वारा मेरे घर में घुसकर कैश, जेवरात व मोबाईल फोन चुरा ले गये है।
जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु०अ०स० २४८/२०२४ धारा ३८० भादवि पंजीकृत किया गया। घटना के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में पुलिस टीमो का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा को चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए ०१ शातिर चोर अभियुक्त को बाल्मिकि बस्ती वाली गली मेरठ रोड से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त कैफ पुत्र रशीद निवासी बबली के बर्फ खाने के सामने गली मौहल्ला खालापार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ४०,०००/- रुपये नगद, ०१ मोबाइल सैमसंग गलेक्सी जैड, ०२ आई फोन मोबाईल, २ मोबाईल ओप्पो कम्पनी मय चार्जर, ०२ ईयरबर्डस, ०१ मटरमाला पीली धातु, ०१ गले का हार पीली धातु, ०१ टीका पीली धातु, ०२ कान की चैन पीली धातु, ०२ कान के बुन्दे पीली धातु, ०२ अगूँठी पीली धातु, ०१ कान की बाली पीली धातु, ०१ चौन पीली व सफेद धातु, ०४ अगूँठी सफेद धातु, ०१ ब्रेसलेट सफेद धातु, ०१ गले की चैन सफेद धातु बरामद की।
गिरफ्तार अभियुक्त कैफ उपरोक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि मै, राशिद पुत्र रियाज निवासी हड्डी गोदाम फिरदौस मस्जिद खालापार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर के मकान के पास ही किराये पर रहता था तथा दिनांक २६/२७ जून की रात्रि में ही मैंने, राशिद उपरोक्त के मकान में घुसकर अलमारी में रखे करीब ७०,००० रुपये, सोने व चाँदी के आभूषण तथा ०२ मोबाइल फोन चोरी कर लिये थे
मुझसे जो ०१ मोबाइल सैमसंग गलेक्सी जैड फोल्ड ०३ व ०२ मोबाइल आई फोन बरामद हुये है, ये मोबाइल फोन भी चोरी के है। इन चोरी किये गए जेवरात व मोबाईल फोन को बेचने के लिये जा रहा था कि आपने मुझे पकड लिया।
चोरी किये गए ७०,००० रुपये व जेवरात को लेकर मे बड़े-बड़े होटलों में ठहरता था, जिसमें कुछ रूपये मुझसे खर्च हो गए है तथा कुछ जेवरात मैनें चलते-फिरते लोगो को बेच दिए। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० रमित कुमार, है०का० हाशिम रजा, बकार, कां. कपिल कुमार थाना कोतवाली नगर शामिल रहे।
