खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जनता कन्या इंटर कॉलेज में विख्यात विद्वान तथा लेखक डा. कपूर चन्द जैन के पुण्य स्मृति दिवस पर संस्कृत भाषा के महत्व पर एक विचार गोष्ठी तथा छात्राओं के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य निक्की तनेजा ने की कार्यक्रम संयोजन शिक्षिका डा.सीमा जैन श्रेया सिंह अर्चना शर्मा अंशिका श्रीवास्तव ने किया।

छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्राओं ने संस्कृत भाषा का महत्व बताया तथा विभिन्न ज्ञानवर्धक श्लोक, गीत तथा नाटिका प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य निक्की तनेजा ने बताया डॉ कपूर चन्द जैन श्री कुन्द कुन्द जैन पी.जी. कॉलेज खतौली में संस्कृत के विभागाध्यक्ष थे। आपने साहित्य तथा लेखन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किये हैं।

वे मनीषी तथा विलक्षण प्रतिभा के घनी थे। साहित्य साधना करने वाले सरस्वती के वरद् पुत्र डॉ कपूर चन्द जैन ने नई-नई विधाओं पर कार्य किया। आपने खतौली में सर्वप्रथम डि० लिट० की उपाधि प्राप्त की। कार्यक्रम मार्गदर्शन करते हुए डॉ ज्योति जैन ने भारतीय संस्कृति को सादर नमन किया। साथ ही यह बताया आज का कार्यक्रम संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए है

छात्राएं भारतीय संस्कृति की संवाहक है। हम संस्कृति के साथ ही आगे बढ़ते हैं। संस्कृत भाषा के मंत्र ही धार्मिक वातावरण में पवित्रता लाते हैं। सभा में उपस्थित लोगों ने डॉक्टर कपूर चन्द जैन के प्रति विनम्र भावांजलि प्रकट करते हुए सादर नमन किया। मुख्य अतिथि डॉ चंद्र मोहन शर्मा ने बताया इन्होंने जैन धर्म तथा दर्शन के लिए अनेक जैन संतों के मार्गदर्शन में कार्य किया

आज के आयोजन में अजय प्रवक्ता, कार्तिक ,अनिकेत,रेशी, राखी ,मिहिका, अरहम ,अलका, अतिशय, आंचल ,मोनिका डा.ज्योति ,रामकुमार , विनोद जैन, सुशील जैन, डॉ चंद्र मोहन शर्मा जसवीर राणा अरुण नंगली, अशोक शास्त्री का सहयोग रहा। प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

छात्राओं को संस्कृत विषय के अध्ययन के लिए भी प्रेरित किया गया। कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में नैना, ज्योति, माही छवि, खुशी, जिया, काव्या, इकरा साक्षी, राधा, कशिश, चेतना ने प्रतिभाग किया। कॉलेज परिवार का आभार व्यक्त किया गया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें