मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जैन एकता मंच,राष्ट्रीय का चौथा स्थापना दिवस महानगर पालिका सभागार नई दिल्ली कनॉट प्लेस में सम्पन्न हुआ जिसमें अनेकों धार्मिक प्रस्तुतियों के साथ साथ ही हरियाली तीज का कार्यक्रम भी हुआ व तीज क्वीन चुनी गई व महिला शाखा की महिलाओं ने शानदार अभिनय का प्रदर्शन करते हुए अनेको धर्म प्रेरणायें दी 

आज के आधुनिक युग में धर्म प्रभावना से दूर होते युवाओं के लिये एक संदेश भी दिया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन व संचालन महिला शाखा की अध्यक्षा सुनीता जैन काला द्वारा किया गया कार्यक्रम में मंच पर कार्यकारी अध्यक्ष राजेश जैन,महामंत्री प्रमोद जैन के साथ ही मुजफ्फरनगर से चल कर पहुंचें जैन एकता मंच(युवा शाखा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी से विधानपरिषद का चुनाव लड़ चुके गौरव जैन,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनीष जैन,युवा शाखा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपर्णा जैन,अनिल जैन ठेकेदार,सुभाष जैन गाजियाबाद भी मौजूद रहे

कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद जैन,महिला शाखा की कार्यकारी अध्यक्ष विनीता जैन व महिला शाखा की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अलका जैन का भी विशेष योगदान रहा कार्यक्रम में कॉंग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय वत्स उपाध्याय भी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे कार्यक्रम के उद्घाटन के तौर पर चित्र अनावरण राजेश जैन परिवार और राकेश जैन डीएलएफ के हाथों से हुआ तथा दीप प्रज्वलन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर जैन के प्रतिनिधि के तौर पर पुनीत जैन एडवोकेट ने किया तत्पश्चात वीके जैन गोहाना ने मंगलाचरण का पाठ करा कार्यक्रम का शुभारंभ किया

कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए समाज से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा साथीगण जैन एकता मंच,राष्ट्रीय से जुड़े व संगठन के हाथों को और अधिक मजबूत करने का काम करें व यह भी बताया कि जैन एकता मंच में जैन धर्म की सभी आमनाओ का समावेश है व संगठन जैन धर्म-सन्त-तीर्थ व धर्म स्थलों को लेकर सदैव जागरूक है और अनेको मौकों पर जब आवाज बुलंद करने का अवसर आया तो समस्त संगठन ने सकल जैन समाज के सहयोग से पुरजोर प्रयास किये व अनेको मुद्दों पर सफलता भी प्राप्त की,आगे भी इसी प्रकार कार्य करते रहने के लिये संगठन कटिबध्द है

राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आज बहुत आनंद का अवसर है जैन एकता मंच नाम का जो पौधा हम सभी ने मिलकर चार साल पहले लगाया था वह आज पेड़ बन चुका है व आज उसका चौथा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है उन्होंने सभी पदाधिकारी का और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आह्वाहन भी किया कि मैं रहूं या न रहूं जैन एकता मंच हर हाल में आबाद रहना चाहिए और हम सभी ने तन मन धन से जैन धर्म और जैन समाज की इसी प्रकार आगे बढ़ाने में मदद करते रहें उन्हें कहा कि खून के आखिरी कतरे तक मैं समाज में कार्य करता रहूंगा उन्होंने बहुत पुराना अपना सपना जैन विश्वविद्यालय बनाने का वह भी दोहराया और उपस्थित जैन समाज के प्रतिष्ठित भाइयों और बहनों से इस कार्य में साथ देने की अपील भी की गयी

जैन एकता मंच,राष्ट्रीय की युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन ने कहा कि आज जैन एकता मंच सिर्फ संगठन नही बल्कि एक आंदोलन बन चुका है जो सिर्फ मंच-माला-माइक तक सीमित नही है वरन जब जब धर्म व समाज को धर्म व न्याय के लिये आवश्यकता पड़ी तब तब जैन एकता मंच ने अपनी आवाज बुलंद की व स्वयं को साबित करते हुए अनेको मुद्दों पर सफलता भी हासिल की जिसमें सम्मेदशिखर जी आंदोलन हो,गिरनार तीर्थ की बात हो,छपरौली में व्यापारी से लूट का मुद्दा हो,उत्तराखंड में एक यूट्यूबर द्वारा सन्तो से अभद्र व्यवहार की बात हो या अन्य अनेको मामले रहे हो सभी में जैन एकता मंच ने विजय प्राप्त कर स्वयं को साबित किया है
मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि अजय उपाध्याय ने जैन धर्म पर अपने विचार रखते हुए तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के संदेश को याद किया व जैन धर्म को अहिंसावादी और महान समाज बताया

कार्यक्रम को राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद जैन,राष्ट्रीय संगठन मंत्री त्रिलोक चंद्र जैन,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनीष जैन,राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र जैन गोहाना ने भी संबोधित किया व अंत में लक्की ड्रा द्वारा भिन्न-भिन्न इनाम निकाले गए व मध्य प्रदेश की महिला इकाई व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मास्टर जनेश्वर प्रसाद के कार्यों की प्रशंसा की गयी वहीं खेकड़ा नगर की टीम,हरियाणा संगठन के सन्त सेवा के कार्य की भी सराहना हुई व उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया

कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश जैन एकता मंच अध्यक्ष मुकेश जैन, युवा शाखा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर अर्पणा जैन,इंदौर से श्रीमती बरखा जैन,सुभाष जैन गाजियाबाद,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सामंती,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फकीरचंद जैन,राष्ट्रीय सचिव प्रदीप जैन,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष युवा शाखा सनथ जैन,अनिल जैन ठेकेदार,धन कुमार जैन,जयकुमार जैन,जेके जैन,सतीश जैन,प्रमोद जैन हरियाणा प्रदेश के सचिव,अंकुर जैन,अंकुश जैन,राजा जैन,संदीप जैन व हजारो कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण मौजूद रहे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *