मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध शराब की तस्करी, बिक्रीध्निर्माण करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री महावीर सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में चैकिंग 2 अन्तरराज्यीय शराब तस्कर अभियुक्तगण को बुढ़ाना मार्ग मीरापुर बम्बा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है।

2 अभियुक्तगण 65 पेटी अंग्रेजी शराब व तस्करी के लिए प्रयुक्त आई-20 कार के साथ गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से पंजाब राज्य से लायी जा रही करीब 4 लाख 11 हजार रूपये कीमत की 65 पेटी अवैध शराब व घटना में प्रयुक्त व 1 आई-20 कार , मोबाईल फोन को बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एंव बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मुखबिर खास से थाना कोतवालीनगर पुलिस को अवैध शराब तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा इस सूचना पर सघन चौकिंग अभियान चलाया तथा दौराने चैकिंग बुढाना मार्ग से मीरापुर बम्बा पुलिया मैन रोड से 2 अभियुक्तगण को अबैध शराब तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया

गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे व निशांदेही से भारी मात्रा में बने-गैर प्रान्त अग्रेजी शराब ;पंजाब निर्मितद्ध कुल बरामद 65 पेटी, घटना में प्रयुक्त आई-20 कार व मोबाईल फोन बरामद किये गये । गिरफ्तार अभियुक्त गण विनय पुत्र कलीराम निवासी नांगल कलान थाना कुण्डली जिला सोनीपत हरियाणा, अभय पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम प्रीतमपुरा थाना कुण्डली जिला सोनीपत हरियाणा।

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त विनय उपरोक्त द्वारा बताया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में शराब की मांग बढ़ जाती है जिसके कारण हम अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानो पर अवैध शराब की तस्करी करते है। हम लोग पंजाब व हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर ठेकों से कम दाम में शराब खरीदकर दूसरे प्रान्तों में अलग-अलग स्थानों पर ऊंचे दामों में बेचकर अवैध आर्थिक लाभ आज अर्जित करते हैं

जिसे हम आपस में बांट लेते हैं। जिनके कब्जे से 33 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बोतल मार्का इम्पीरियल ब्लू रिजर्व गेन व्हिस्की फॉर सेल इन पंजाब आनली, 32 पेटी अ(ा अग्रेजी शराब मार्का इम्पीरियल ब्लू रिजर्व गेन व्हिस्की फॉर सेल इन पंजाब आनली, 1 कार आई-20, एक मोबाईल फोन ओप्पो, एक मोबाईल फोन  है।

गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक महावीर सिहं चौहान, उ.नि. विनोद कुमार अत्री, लोकेश कुमार गौतम, है.का. शिवओम भाटी, अनिल चौधरी, कां. गवेन्द्र सिंह, सचिन कुमार, जितेंद्र सिंह, सुभाष चंद, संजीव कुमार थाना कोतवाली नगर शामिल रहे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *