मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हुआ है। देश मे शिक्षा, चिकित्सा, विकास कार्य तथा सुरक्षा भावना आदि हर दिशा मे जनता के बीच आत्म सम्मान की भावना बलवती हुई है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी हैं।
जनपद प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भोपा रोड स्थित एक बैंकट हॉल मे मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि पधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश का चहुमुखी विकास हुआ है। उन्होने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व मे विकास के साथ-साथ उद्योगों को भी बढावा मिला है। उन्होने कहा कि वर्ष 2017 के बाद से प्रदेश मे विकास हुआ है। प्रदेश के सभी 75 जिलो मे सडकों का जाल बिछाया गया है।
यूपी में 6 एक्सप्रेस वे तैयार किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसीत राष्ट्र की श्रेणी मे खडा हो रहा है। उद्योगपति अब यूपी मे भी उद्योगों की स्थापना कर रहे हैं। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि दंगो को लाने वालो को भुलाकर विकास की बात करनी चाहिए।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, लोकसभा चुनाव प्रभारी नीरज शर्मा, भाजपा नेता संजय गर्ग, भाजपा नेता विशाल गर्ग, श्रीमोहन तायल, लोकसभा चुनाव संयोजक देवव्रत त्यागी, शरद शर्मा, भाजपा नेता अचिन्त मित्तल,भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
