मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) तेज रफ्तार के चलते एक भीषण सड़क हादसा उस वक्त पेश आया जब सवारियों से खचा खच भरा टेंपो खड़े ट्रक में जा घुसा। इस भीषण सड़क हादसे में जहां टेंपो में सवार महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई

वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर जहां मौके से फरार हो गया तो वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है तो वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि लिमिट से ज्यादा सवारियों से भरा एक टेंपो नई मंडी थाना क्षेत्र के भोपा रोड की तरफ जा रहा था जहां भोपा रोड पर स्थित बिंदल पेपर मिल के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टेंपो की जोरदार भिड़ंत हो गई

उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और घायल सड़क पर ही इधर-उधर तड़पते रहे उधर आसपास से गुजर रहे राहगिरो ने किसी तरह पुलिस को सूचना देकर सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भेज दिया तो वही ट्रक चालक मौके से अपना ट्रक लेकर फरार हो गया है।

उधर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जहां महिला रेनू पत्नी गोविंद निवासी तिगरी व दीपक पुत्र श्रवण निवासी हरिनगर मखियाली को मृत घोषित कर दिया तो वहीं गोविंद पुत्र हरिराम निवासी तिगरी, नैनसी पुत्री गोविंद, वंश पुत्र गोविंद, यूवी पुत्र गोविंद निवासी तिगरी, अनिल निवासी बच्चन सिंह कालोनी, मुनेश पत्नी गोपाल निवासी बरूखी भोपा, विकास पुत्र धर्मपाल निवासी बाकरनगर भोपा, शालू पत्नी विकास कुमार निवासी बाकरनगर भोपा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड पर स्थित बिंदल पेपर मिल के पास की घटना।।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *