मोरना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी के चार छात्रों का चयन जनपद वॉलीबॉल टीम में होने पर विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य कैप्टन डॉक्टर प्रवीण चौधरी एवं समस्त शिक्षकों ने छात्रों का स्वागत किया।

छात्र जीत चौधरी युवराज सिंह वंश कुमार एवं वंश चौधरी ने अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए तहसील स्तर पर जीत हासिल की तत्पश्चात अपनी तहसील जानसठ का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला स्तर पर शानदार जीत हासिल की जिसके बाद छात्रों का चयन जनपद वॉलीबॉल टीम में हो गया है।अब यह छात्र मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर जाएंगे। प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी ने बताया कि कस्बा भोकरहेड़ी में खेलों के प्रति जागरुकता है।

कस्बे से वॉलीबॉल के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी रहे हैं। कस्बे व विद्यालय की परंपरा को कायम रखते हुए यह युवा वॉलीबॉल के खिलाड़ी निश्चित रूप से राष्ट्रीय स्तर पर अपने कॉलिज व कस्बे का नाम रोशन करेंगे बीते वर्ष भी जीत चौधरी का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हो गया था। लेकिन प्रतियोगिता नही हो पाई थी।

वहीं छात्रों ने इंडोर बॉलीवाल स्टेडियम की मांग की है। इस अवसर पर रामेश्वर राम,सुरेश चंद, कपिल कुमार, अमित कुमार,सुनील कुमार, गोविंद वर्मा, पवन कुमार,नवनीत पांडे,नीरु,आरती, उत्तम मलिक,नीतू, अमित राणा,मंजू, पवन यादव,शेर बहादुर,रफीक अहमद आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें