मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला पंचायत के वार्ड 17 उपचुनाव को लेकर पिछले कई दिनो से गहमा-गहमी चल रही थी। आज जिला पंचायत के उपचुनाव मे हुए मतदान एवं चुनाव परिणाम के बाद स्थिती साफ हो गई।
चुनाव मे जीते सपा समर्थित सत्येन्द्र बालियान समर्थको ने उनकी जीत पर खुशी जाहिर की। जिला पंचायत के वार्ड 17 उपचुनाव मे सत्येन्द्र बालियान के अलावा प्रत्याशी गफूर, बुद्ध प्रकाश शर्मा तथा गौरव आदि चुनाव लड रहे थे। विदित हो कि सपा सांसद हरेन्द्र मलिक का समर्थन सत्येन्द्र बालियान को मिल रहा था।
राजनीति मे रूचि रखने वालों के बीच इस उपचुनाव एवं इसके परिणाम को लेकर चर्चा रही कि सांसद हरेन्द्र मलिक के आहवान पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र तावली, सॉझक, हरसौली, माजरा आदि गांवो मे सांसद समर्थको ने चुनाव मे बढचढ कर हिस्सा लिया।
वहीं दूसरी और खतौली क्षेत्र के गांव गंगधाडी मे गांव प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव मे गांव गंगधाडी मे पंकज चौहान ने 727 वोट हासिल कर जीत दर्ज करायी। गांव गंगधाडी के अलावा गांव तुलसीपुर मे भी गांव प्रधान पद के लिए उपचुनाव हुआ।
गांव तुलसीपुर मे हए उपचुनाव मे पूर्व प्रधान के बेटे शिवन ने 85 वोट से जीत हासिल की। स्थानीय निवासियो एवं समर्थको ने चुनाव मे जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियो को अपनी शुभकामनाए दी।
