खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना खतौली पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ ०१ शातिर अभियुक्त घायल/गिरफ्तार किया जहां पुलिस ने शराब के ठेके से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, अवैध शस्त्र तथा ३२००/- रुपये नगद बरामद किया।
जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली उमेश रोरिया के कुशल नेतृत्व में रात्रि को थाना खतौली पुलिस की ग्राम ढाकपुरी के जंगल में बदमाश के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में ०१ शातिर लुटेरे अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार करते हुए शराब के ठेके से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण किया गया
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, अवैध शस्त्र तथा ३२००/- रुपये नगद बरामद किए गए । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाबी की जा रही है ।
उल्लेखनीय है कि १८ जुलाई को वादी विपिन कुमार पुत्र श्री वचन सिंह निवासी दयालपुरम, खतौली द्वारा थाना खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि १७ जुलाई की रात्रि में वादी के ग्राम फहीमपुर स्थित देशी शराब के ठेके पर मोटरसाइकिल सवार ०२ अभियुक्तगण द्वारा सेल्समैन से शराब मांगी तथा सेल्समैन को गोली मारकर घायल करने की घटना कारित की गयी है । वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी
रात्रि को थाना खतौली पुलिस ढाकपुरी मोड़ पर चेकिंग कर रही थी । चेकिंग के दौरान ०१ मोटरसाइकिल पर ०१ व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी से चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया । परन्तु मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति नहीं रुका तथा मोटरसाइकिल को और अधिक तेज गति से जंगल की तरफ भगाने लगा । मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया । कुछ दूर जाकर तीव्र गति होने के कारण मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी तथा मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति उठकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा
फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी । परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा लगातार पुलिस टीम पर फायर करता रहा । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिससे उक्त बदमाश घायल हो गया
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर घायल ध् गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा दिनांक १७ जुलाई रात्रि को शराब के ठेके से लूट व गोली चलाने की उपरोक्त घटना में शामिल होने बताया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त सीटू उर्फ अरविंद पुत्र गजे सिंह निवासी रायपुर नगली थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर । जिसके कब्जे से ३२००/- रुपये नगद, ०१ मोटरसाइकिल बिना नम्बर (घटना में प्रयुक्त), ०१ तमंचा मय ०१ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० विक्रान्त कुमार, उ.नि. देवा सिंह, मोहित कुमार, है. कां. प्रवीण कुमार, कां. किशोर कुमार, प्रवीण कुमार, मनीष कुमार थाना खतौली शामिल रहे।
