मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड ०१ शातिर अभियुक्त घायल/गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किया। पीसीआर पर बरामदगी हेतु लाया गया था अभियुक्त, बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का किया गया था प्रयास।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल तथा प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पुलिस कस्टडी रिमांड में लिये गये अभियुक्त द्वारा बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को मिमलाना रोड पर दौराने पुलिस मुठभेड़ घायल/गिरफ्तार किया गया।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि २९ मार्च को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मिमलाना रोड पर यादराम के बन्द पड़े मकान में अवैध शस्त्र निर्माण की एक फैक्ट्री को जब्त किया गया था। जिसमें पुलिस द्वारा भारी मात्रा में बने/अधबने शस्त्र बरामद किये गये थे तथा मौके ०४ अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था 

एक अभियुक्त वसीम पुत्र  रशीद निवासी अम्बा विहार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर मौके से फरार हो गया था सम्पूर्ण घटनाक्रम के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुकदमा किया गया था । अभियुक्त वसीम उपरोक्त के द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया था।  थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त वसीम उपरोक्त को ०६ घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड में बाउम्मीदगी बरामदगी हेतु लाया गया था।

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पीसीआर पर लिये गये अभियुक्त वसीम उपरोक्त को बरामदगी हेतु मिमलाना रोड पर ले जाया गया जहां अभियुक्त वसीम उपरोक्त के द्वारा बरामदगी के दौरान पॉलीथीन से पिस्टल निकाल कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी

जिसमें अभियुक्त वसीम उपरोक्त घायल हो गया। अभियुक्त को जीवनरक्षार्थ उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया है। अभियुक्त के कब्जे से ०१ पिस्टल मय ०२ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस .३२ बोर बरामद किये गये। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त वसीम पुत्र रशीद निवासी अम्बा विहार थाना कोतवाली नगर जिसके कब्जे से ०१ पिस्टल मय ०२ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस .३२ बोर बरामद किया। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में  उ०नि० आनन्द कुमार, उ०नि० राहुल कुमार, है०का० धीरज कुमार, मशकूर चौधरी, है०का० शिवओम भाटी, अनिल चौधरी, कां. गवेन्द्र कुमार, सचिन कुमार, इशफाक, जितेंद्र कुमार थाना कोतवाली नगर मौजूद रहे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें