मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शिवसेना जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि ग्राम बोपड़ा में काफी समय से विशेष समुदाय के लड़के ग्रुप बनाकर चौराहे पर खड़े रहते हैं एवं आने जाने वाली हिंदू बहन बेटियों पर अश्लील कमेंट कर छेड़छाड़ करते हैं जिसका हिंदू समुदाय के कुछ लड़कों द्वारा विरोध किया जाता रहा है
दोनों पक्षों में आपस में कई बार तू – तू, मैं – मैं भी हो चुकी है जिसको रंजिशन रखते हुए उक्त लड़कों न गत दिनों जब आशीष घर से अपने काम के लिए जा रहा था तब गांव के लड़कों द्वारा प्लानिंग के साथ रोक कर गाली गलौज करते हुए आशीष के साथ मार पीटाई कर दी
मार पिटाई की सूचना मिलने पर आशीष के परिवारजन भी मौके पर पहुंचे जहां दोनों पक्षों में कहासुनी हुई उसके उपरांत दोनों पक्ष मंसूरपुर थाने पहुंच गए मगर सांठ गांठ कर हिंदू पक्ष का ही १५१ में चालान कटवा दिया हिंदू पक्ष ने अपने दो बच्चों की १५१ में जमानत भी करवा ली
मगर अब उल्टे उन्हे फिर धमकाया जा हरा है। एस एस पी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए खतौली सीओ को जांच के लिए भेज दिया। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे क्रांति सेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी रूपराम कश्यप टीकम सिंह रेखा देवी, बालीदेवी विकास कश्यप रिशिपाल, बलराज कश्यप पिंकू कश्यप नरेश कुमार आशीष ,सचिन आदि मौजूद रहे।
