सिखेडा। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना सिखेडा पुलिस द्वारा हाईवे से सैटरिंग का सामान चोरी करने की घटना का सफल अनावरण, दौराने पुलिस मुठभेड ०१ शातिर चोर अभियुक्त घायल सहित कुल ०२ वांछित चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार।

अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ बिना नम्बर प्लेट सुपर स्पलैण्डर मोटर साईकिल, हाईवे से सेटरिंग चोरी का सामान व अवैध शस्त्र बरामद। जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमति रूपाली राव एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिखेडा श्री राजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना सिखेडा पुलिस द्वारा हाईवे से सेटरिंग चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए चित्तौडा झील के पास दौराने पुलिस मुठभेड़ ०१ शातिर चोर अभियुक्त घायल सहित कुल ०२ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ बिना नम्बर प्लेट सुपर स्पलैण्डर मोटर साईकिल, हाईवे से सेटरिंग चोरी का सामान व अवैध शस्त्र बरामद किए गए है। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिखेडा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घायल/गिरफ्तार कलीम उर्फ बिहारी पुत्र शरीफ निवासी ग्राम निराना थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर। (घायल), लवकुश पुत्र सुरजीत निवासी ग्राम निराना थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से ०१ बिना नम्बर प्लेट सुपर स्पलैण्डर मोटर साईकिल, हाईवे से चोरी किया गया

सैटरिंग का सामान, ०२ तमंचे मय ०२ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध लोकेन्द्र सिह, उ.नि. पवन कुमार, रणवीर सिंह, नवनीत सिंह, इतरत अली, कां. हरिओम, जयवीर सिंह, अर्जुन सिंह, अवधेश कुमार थाना सिखेडा शामिल रहे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *