Muzaffarnagar News। मुख्य विकास अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं। डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे प्रमुख रूप से रंगोली, चित्रकला, निबंध लेखन तथा स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता का उदघाटन विनय यादव प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर , आशीष दुबे जिला समन्वयक प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा, आयुर्वेद विभाग से चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वरुण चौधरी , डॉक्टर अर्जुन सिंह,डॉक्टर साक्षी चौहान ,डॉक्टर नीति अग्रवाल, डॉक्टर शिप्रा सिंह, डॉक्टर कंचन प्रभा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। योग की महत्ता की महत्ता बताते हुए चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वरुण चौधरी ने कहा कि आजकल की जीवन शैली में गलत खान पान आलस्य, अत्यधिक व्यस्तता के कारण अपने स्वास्थ्य के लिए समय नहीं दे पा रहे हैं
परिणामस्वरूप हम बीमार हो रहे है। इस परिस्थिति में योग ही ऐसा माध्यम है कि जो हमे स्वस्थ रख सकता है। कार्यक्रम का सफल संयोजन चित्रकला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी ने किया। निर्णायक की भूमिका का निर्वहन राजबल सैनी, तथा डॉक्टर अर्जुन सिंह ने किया। रंगोली प्रतियोगिता का परिणाम जैन कन्या इन्टर कॉलेज शहर द्वारा सामूहिक रंगोली प्रतियोगिता में वैष्णवी कश्यप तपस्या, ईशा पाल, राधिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डी ए वी इन्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर द्वारा बनाई गई सामूहिक रंगोली में द्वितीय स्थान जिसमे पायल सैनी, स्नेहा ,अब्दुल रहमान,तेजस,ईशा पाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम
प्रथम श्रुति १२ शारदेन पब्लिक स्कूल द्वितीय रुद्राक्ष सोहानिया ११ डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर तृतीय स्थान मोहम्मद तालिब ११ तथा छवि कोलियान ९ ए डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर सांत्वना कृष्णा ११ आई डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर महिमा प्रजापति ९ एस डी कन्या इन्टर कॉलेज गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर स्लोगन प्रतियोगिता का परिणाम प्रथम। कु प्रांजल सिंह शारदेन पब्लिक स्कूल द्वितीय इकरा सैफी ११ डी ए वी इन्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर तृतीय अनम १२ शिक्षा सदन कन्या इन्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर निबन्ध प्रतियोगिता का परिणाम निम्न प्रकार रहा। प्रथम वंशिका पाल कक्षा ११ वैदिक पुत्री कन्या इन्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर
द्वितीय माही अरोरा कक्षा १० शारदेन पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर तृतीय अनम कक्षा १२ शिक्षा सदन कन्या इन्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर सांत्वना
प्राजंल सिंह शारदेन पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। समस्त गतिविधियों के प्रभारी राजकीय इण्टर कालेज महलकी के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार द्वारा समस्त अतिथियों एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए योग का महत्व समझाया गया।
इस अवसर पर सुचित्रा सैनी ,साक्षी देशवाल,सत्यकाम तोमर, आयुष विभाग से डॉक्टर वरुण चौधरी, शनि सिंह, डॉक्टर अर्जुन सिंह डॉक्टर शिप्रा सिंह, डॉक्टर दीपा सिंह ,मंजू रानी, जैन कन्या इन्टर कॉलेज शहर ऋतु देशवाल (शारदेन स्कूल) राशि त्यागी ,कविता कश्यप,बबली कौर, मोहिब हसन, अरुण कुमार, नरेश सैनी आदि का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के पश्चात प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने सभी आगुंतको का आभार प्रकट किया।
