मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने अपने संस्थापक अध्यक्ष- व्यापारी हृदय सम्राट, स्वर्गीय श्री नेकीराम गर्ग जी की १६ वीं पुण्यतिथि पर, १६ वां वार्षिक रक्तदान एवं ब्लड शुगर जॉच महाशिविर २२ जुलाई २०२४को प्रातः १० बजे से, वर्धमान जैन धर्मशाला, निकट चौड़ी गली बिजली घर, नई मंडी मुजफ्फरनगर पर, आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ, मुख्य अतिथि माननीय पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान जी,माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, उत्तर प्रदेश सरकार श्री कपिल देव अग्रवाल जी एवं श्री अंकुर गर्ग जी, शिव नारायण अग्रवाल जी, संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग, प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री अनिल कंसल जी, अजय अग्रवाल जी सी.ए. के द्वारा, व्यापारियों के दिलों की धड़कन स्व. श्री नेकीराम गर्ग जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन, प्रदेश युवा महामंत्री जयवीर सिंह, नगर महामंत्री सुमित गर्ग एवं नगर युवा अध्यक्ष राजीव सिंघल ने संयुक्त रूप से किया
कैंप में प्रात ९रू०० बजे से सूचना मिलने तक, ७२ व्यक्ति रक्तदान शिविर में और १६० व्यक्ति ब्लड शुगर जाँच हेतु अपने नाम लिखवा चुके थे । कार्यक्रम में लोकप्रिय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी का सभी ने अभिनंदन किया और मान्य मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि रक्तदान जीवनदान होता है, हम समाज सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए व्यापार मंडल की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सदैव साथ रहने का वायदा करते हैं
आगंतुकों का स्वागत करने वालों में मुख्यरूप से अमित गर्ग प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अनिल कंसल प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री, हर्षवर्धन जैन प्रदेश मंत्री, एवं प्रवीण जैन नई मंडी अध्यक्ष, ने समस्त अतिथिगण का स्वागत किया तथा जिला अध्यक्ष रामकुमार तायल, नगर अध्यक्ष नरेंद्र मित्तल व नई मंडी प्रभारी कमल किशोर गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पंकज अग्रवाल,बीजेपी नेता अचिंत मित्तल, अशोक अग्रवाल, मनमोहन जैन जी, नीलकमल पुरी,बीजेपी नेता, सुनील तायल, संजय अग्रवाल, सभासद विपुल भटनागर, लायन अध्यक्ष सीए मनीष बंसल, ला.डॉक्टर विवेक होम्यो, लायन निखिल मित्तल, लायन सचिव अमित मित्तल, लायन ला.मुकुल गोयल, ला.हिमांशु गुप्ता, राधे श्याम विश्वकर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री ओमकार अहलावत, जिला कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवीर वर्मा, जिला युवा अध्यक्ष तरणजीत सिंह, नगर युवा अध्यक्ष राजीव सिंघल, डा. अखिल गोयल,सौरभ नरूला, इकाई अलमासपुर के अध्यक्ष शिवकुमार चौधरी एवं महामंत्री सुनील सैनी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, जिलामंत्री ललित कुमार, नगर मंत्री सोहन लाल गर्ग, नगर युवा कोषाध्यक्ष नवीन मित्तल, अनिमेष जिंदल, गौरव मित्तल, नगर उपाध्यक्ष हरीश चौधरी, चिराग गोयल, शोभित गुप्ता, हर्ष सिंघल, शालू सैनी, ललित माहेश्वरी,सचिन अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, कृष्णगोपाल मित्तल, संजय मिश्रा, विवेक कुच्छल, अमित मित्तल, संजय गर्ग, सुरेश जैन, विमल गुप्ता ,मयंक गर्ग,अमित अग्रवाल, बागेश अग्रवाल, कुलदीप मित्तल, मनोज सिंघल,राजेश भाटिया, हरिओम त्यागी अजय जैन,संजय मित्तल, ईशु अग्रवाल, संजीव वर्मा, अनुराग सिंघल, कुलवंत सिंह (काकन)राजकुमार गुप्ता, संजय मित्तल , दीपक अग्रवाल,मयंक सिंघल, समकित्त जैन मंडी युवा प्रभारी,अग्रिम सिंगल, अंकुर जैन, विनीत जैन, दीपक भंडारी, सचिन गोयल, पवन गोयल आदि अनेकों महानुभाव उपस्थित रहे ब्लड शुगर जांच लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति के द्वारा आयोजित किया गया एवम रक्तदान शिविर में भी लायन सदस्यों का विशेष योगदान रहा व सभी ने स्वादिष्ट जलपान का रसावादन किया और कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।
