Muzaffarnagar News श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट द्वारा कौशल विद्यार्थी, कुशल भारत थीम पर आयोजित चार दिवसीय निशुल्क कार्यशाला का समापन किया गया। जिसमें मुख्य प्रशिक्षक के रूप में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के एमएजेएमसी के पूर्व विद्यार्थी, प्रिंट एंड डिजाइनिंग क्षेत्र के विशेषज्ञ फैसल खान रहें।

जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित ०४ दिवसीय प्रिंट एडिटिंग और प्रिंट डिजाइन कार्यशाला के आज अंतिम दिन के पहले सत्र में फैसल खान ने विद्यार्थियों को कुवार्क एक्सप्रेस, पेजमेकर और कोरल ड्रॉ, इन डिजाइन और फोटोशॉप के माध्यम से प्रिंट डिजाइनिंग के गुर सिखाए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को मैगजीन, पोस्टर, पम्प्फेल्ट्स, ब्रोशर्स डिजाइनिंग से सम्बंधित तमाम बिन्दुओ की जानकारी विस्तार एवं व्यवहारिक रूप से विद्यार्थियों के साथ साझा की और साथ ही प्रिंट मीडिया डिजाइनिंग में विभिन्न सॉफ्टवेयर के प्रयोग और महत्व को भी विस्तार से समझाया।

कार्यशाला का दूसरा सत्र न्यूज पेपर डिजाइनिंग का रहा जिसमे फैसल ने चार दिन की कार्यशाला के दौरान सिखाये गए तमाम प्रिंट एडिटिंग की तकनीको के बारे में विस्तार से चर्चा की उसके महत्व एवं एडिटिंग शोर्ट-की के बारे में उपस्थित विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने एडिटिंग में कलर कॉम्बिनेशन आदि पर चर्चा की। इसी सत्र में आगे जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि इन साफ्टवेयर के माध्यम से विद्यार्थी न्यूज पेपर डिजाइन कैसे कर सकते है।

इस अवसर पर जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के विभागाध्यक्ष रवि गौतम ने कार्यशाला के विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों का स्किल डेवलपमेंट हुआ है। उन्होंने कहा कि मीडिया एवं सूचना प्रसारण के क्षेत्र में नित नयी तकनीकें विकसित हो रही हैं, जिसके लिए विद्यार्थियों को समय-समय पर आधुनिक तकनीको से अवगत करना जरुरी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंचार की शिक्षा के क्षेत्र में श्रीराम कॉलेज विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर व्यावहारिक एवं आधुनिक रूप से मीडिया के क्षेत्र में सशक्त बनाने का निरन्तर प्रयास कर रहा है। जिसके लिए हम हृ्र्रष्ट द्वारा ्ऱ़ सर्टिफिकेट से प्रमाणित हैं।

कार्यशाला के अंत में एसआरजीसी प्रवेश समन्वयक नीतू सिंह, डीन मैनेजमेंट डा० सौरभ मित्तल, प्रवेश इंचार्ज अजय चौहान तथा जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के विभागाध्यक्ष रवि गौतम द्वारा फैजल खान को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज, मुजफ्फरनगर प्रवेश समन्वयक नीतू सिंह, डीन मैनेजमेंट डा० सौरभ मित्तल, प्रवेश इंचार्ज, अजय चौहान, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के विभागाध्यक्ष रवि गौतम, प्रवक्ता शिवानी बर्मन, मयंक वर्मा तथा कहकशा मिर्जा आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *