मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर जानसठ रोड स्थित S.D. College of Engineering and Technology, मुजफ्फरनगर में छात्र/छात्राओं के लिये आॅन कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव आयोजित किया गया। कैम्पस ड्राइव में संस्थान के ७२ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
श्री भागेश्वरी पेपर्स प्रा० लि० के डायरेक्टर श्री सिद्वान्त बंसल व उनकी टीम द्वारा इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा के अंतिम वर्ष के छात्रों को प्लेसमेन्ट का अवसर देने के लिये कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेन्ट ड्राइव के प्रथम चरण में सिद्वान्त बंसल ने छात्रों को इन्डस्ट्री व जाॅब प्रोफाईल के संदर्भ में अवगत कराया। द्वितीय चरण में टैक्निकल लिखित परीक्षा, गु्रप डिसकशन एवं साक्षात्कार के उपरान्त २६ छात्र-छात्राओं को एचआर, मार्केटिंग व आईटी विभाग में चयनित किया गया।
सचिव अनुभव कुमार ने श्री भागेश्वरी पेपर्स प्रा० लि० के डायरेक्टर सिद्वान्त बंसल को एस० डी० कालेज आॅफ इन्जिनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी मंे प्लेसमेन्ट ड्राइव के लिये धन्यवाद दिया। अनुभव कुमार ने बताया कि संस्थान में संचालित बी०टेक० एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रध्छात्राओं को कैरियर केन्द्रित एवं इन्डस्ट्री की माँग के अनुसार शिक्षित एवं प्रशिक्षित करने का प्रयास किया जाता है।
उसी का परिणाम है कि संस्थान से पास होने वाले सैकड़ों छात्रध्छात्राओं का चयन विभिन्न कम्पनीज में हो चुका है। जो संस्थान की गुणवक्तापरक शिक्षा की पुष्टि करता है। उन्होने यह भी बताया कि आगामी १० दिनों में अन्य कई कम्पनीयां कैम्पस प्लेसमेन्ट के लिये प्रस्तावित है जो शीघ्र ही संस्थान में कैम्पस ड्राइव आयोजित करेंगी। निदेशक डा० सिद्वार्थ शर्मा ने सिद्वान्त बंसल व उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।
तथा आश्वस्त किया की एस० डी० कालेज आॅफ इन्जिनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी के छात्र कम्पनी के लिये उपयोगी सिद्ध होंगे। उन्होने कहा कि संस्थान की ट्रेनिंग व प्लेसमेन्ट सेल देश प्रदेश की विभिन्न प्रमुख कम्पनीयों को आकर्षित करने में सफल हुआ है। संस्थान के ट्रेनिंग व प्लेसमेन्ट सेल की अधिकारी इंजी० अंशिका गोयल व इंजी० अभिषेक राय, इंजी० सचिन संगल, इंजी० विवेक कुमार ने आॅन कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव को समपन्न कराया।
