बरेली में 26 सितंबर को सुबह मौलाना तौकीर रजा का जो वीडियो वायरल हुआ था, वो डॉ. नफीस के बेटे फरमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जांच में खुलासा होने पर कोतवाली पुलिस ने मुकमदे में फरमान का नाम बढ़ाया है। 


Nafees son had uploaded an inflammatory video of Maulana Tauqeer in Bareilly

फरमान और मौलाना तौकीर रजा खां
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


बरेली में आईएमसी प्रवक्ता डॉ. नफीस के बेटे फरमान उर्फ फम्मू की भी बवाल में संलिप्तता के आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी। जांच में सामने आया है कि फम्मू ने आग में घी डालकर माहौल भड़काने का काम किया। कोतवाली के मुकदमे में नाम बढ़ाकर उसे आरोपी बनाया गया है, अब उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। 

loader

यूं तो डॉ. नफीस ही आईएमसी का प्रवक्ता व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है, लेकिन उम्रदराज होने के कारण संगठन में प्रवक्ता जैसा काम नफीस का बेटा फरमान उर्फ फम्मू देखने लगा है। कोतवाली पुलिस की जांच के मुताबिक फरमान ने बवाल के दौरान पर्दे के पीछे से माहौल भड़काने का खेल खेला था। 

यह भी पढ़ें- बरेली बवाल में एक और नया खुलासा: बिहार और बंगाल से भी आए थे बवाली… यहां ठहरे थे; अब तक 73 आरोपी गिरफ्तार

आईएमसी का फेसबुक पेज और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म फरमान ही अपडेट करता है। सामान्य प्रेसनोट व मौलाना तौकीर की तकरीर वही लिखता है। विवेचना में पता लगा कि शुक्रवार को सुबह से वह मौलाना के भड़काऊ बयान वाले पुराने वीडियो संगठन के सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर रहा था। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *