नकुल घर से शौच के लिये जंगल में गया था, लेकिन वह वापिस घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, पर उसका कहीं भी कोई पता नहीं चल सका। परिजनो ने चंडौस कोतवाली में 8 अगस्त को नकुल की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

गुमशुदा नकुल कुमार
– फोटो : परिजन
विस्तार
अलीगढ़ में चंडौस कोतवाली के गांव नगला पदम निवासी पूरन सिंह का 14 वर्षीय पुत्र नकुल कुमार पिछले 17 दिन से लापता है। परिवार वालों ने दोस्त-रिश्तेदार, सभी जगह तलाश किया, पर कहीं पता नही चला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नकुल 1 अगस्त को घर से शौच के लिये जंगल में गया था, लेकिन वह वापिस घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, पर उसका कहीं भी कोई पता नहीं चल सका। परिजनो ने चंडौस कोतवाली में 8 अगस्त को नकुल की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस तलाश में लगी हुई है। नकुल चार भाईयो में सबसे छोटा है।
