Names of operators written on shops and hotels

दुबे का पड़ाव पर दुकान के बाहर दुकानदार के नाम का पोस्टर चिपकाते पुलिस कर्मी
– फोटो : संवाद

विस्तार


अलीगढ़ शहर के कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले होटलों, ढाबों व दुकानों पर उनके मालिकों के नाम, मोबाइल नंबर लिखवाने का क्रम दूसरे दिन 20 जुलाई को भी चला। क्वार्सी चाैराहा से लेकर किशनपुर तिराहा, दुबे का पड़ाव से लेकर हाथरस अड्डा, सासनीगेट चौराहा तक संबंधित थाने की पुलिस और एफसएसडीए की टीम ने 200 से अधिक प्रतिष्ठानों पर नाम अंकित कराए। 

प्रदेश सरकार ने कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों, होटलों आदि पर उनके मालिकों के नाम लिखने के आदेश दिए थे। कावंड मार्ग शहर के रामघाट रोड, मथुरा रोड व नादा पुल चौराहा के आसपास की दुकानों पर भी दुकानदारों के नाम लिखवाए गए। 

सहायक आयुक्त ग्रेड-2 डॉ. दीनदयाल यादव ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2006 में स्पष्ट प्रावधान है कि खानपान के दुकानदारों को अपना फूड लाइसेंस ऐसी जगह लगाना होगा, जहां आसानी से देखा जा सके। कांवड़ यात्रा मार्ग पर इस अधिनियम को कड़ाई से लागू किया जा रहा है। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि शासन का जो आदेश है, उसका पालन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को सांप्रदायिकता से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *