Naseem broke BJPs fortification aggressive strategy did not work these were the three reasons for the defeat

sisamau by election
– फोटो : amar ujala

विस्तार


कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को लगातार चौथी बार हार का सामना करना पड़ा। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने 8629 वोटों से भाजपा के सुरेश अवस्थी को हराया। वहीं, बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र कुमार शुक्ल 1409 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। सपा की भाजपा पर जीत को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि भाजपा प्रत्याशी के तेवर पर सपा प्रत्याशी के आंसू भारी पड़े।

मतगणना के दौरान कई बार ऐसा मौका आया जब सुरेश अवस्थी ने नसीम सोलंकी पर बढ़त बनाई, लेकिन जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़े नसीम सोलंकी के मतों का अंतर बढ़ता चला गया। अंतिम नतीजे में सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 69,666 वोट मिले। बीजेपी प्रत्याशी सुरेश अवस्थी ने 61,037 वोट हासिल किए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *