National Highway 530-B will be built from Bareilly to Mathura

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार


बरेली को आने वाले दो वर्षों में नया राष्ट्रीय राजमार्ग मिलेगा। बरेली से मथुरा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 530-बी बनाया जाएगा। बरेली में यह एनएच-24 (लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग) से जुड़ेगा। यहां से चौबारी होते हुए इसे बदायूं मार्ग से जोड़ा जाएगा। इसके बाद यह राष्ट्रीय राजमार्ग बरेली से सीधे मथुरा तक जुड़ जाएगा।

बरेली-मथुरा स्टेट हाईवे को 2018 में नेशनल हाईवे घोषित किया गया था। इसके बाद ही यहा सिक्स लेन सड़क का निर्माण आदि की कवायद शुरू हुई। पहले बदायूं मथुरा तक इसका नाम नेशनल हाईवे 530 था। बरेली तक राष्ट्रीय राजमार्ग जुड़ने पर इसका नाम 530-बी हो गया। यहां चार चारणों में काम हो रहा है। पहले चरण में कासगंज से मथुरा, दूसरे में कासगंज से हाथरस, तीसरे में कासगंज से बदायूं व चौथे चरण में बदायूं से बरेली तक काम होना है। 

बरेली में फिर चला बुलडोजर: बीडीए ने चार अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त, कॉलोनाइजरों में मची खलबली

बदायूं रोड को रामगंगा तक सिक्स लेन किया जाएगा। इसके बाद इसे चौबारी से एनएच-24 (दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग) से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही एनएच 530-बी के अधिकारियों ने बरेली से बदायूं मार्ग को अपने कब्जे में ले लिया है। काम पूरा होने में करीब दो साल लगेंगे। बरेली की तरफ का काम पूरा होने से पहले संस्था बदायूं रोड का काम पूरा करने में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *