Navratri 2023 Worship of Maa Brahmacharini for second day in Vindhyachal huge devotees gathered

विंध्याचल मंदिर में उमड़ी भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी के मिर्जापुर जिले में स्थित जगविख्यात मां विंध्यवासिनी मंदिर में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भी भक्तों का सैलाब उमड़ा।  सोमवार अलसुबह मां विंध्यवासिनी के मंगला आरती के बाद से श्रद्धालुओं की अटूट कतार लगी है। मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप में मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर माता के भक्त पुण्य की कामना कर रहे हैं।

विंध्यधाम में मत्था टेकने के बाद श्रद्धालुओं ने अष्टभुजा और काली खोह मंदिरों पर भी दर्शन पूजन कर त्रिकोण परिक्रमा किया। विंध्य धाम की गलियां माता के जयकारे से गुंजायमान है।   आधी रात से ही माता के दरबार में दर्शन-पूजन करने उमड़े भक्त गंगा नदी में डुबकी लगाने के उपरांत माता के दरबार में पहुंचे और मत्था टेका। मां का दर्शन पाकर भक्त निहाल हो गए।

किसी ने मंदिर के अंदर तो किसी ने झांकी से ही माता का दर्शन व पूजन किया। सोमवार सुबह मंगला आरती के बाद जैसे ही मंदिर का कपाट खुला तो चारों तरफ से भक्त मंदिर की ओर उमड़ पड़े। रात में तरह-तरह के पुष्पों, चुनरी तथा रंग-बिरंगे झालरों से की गई मंदिर की सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी। नवरात्र के पहले दिन विंध्य धाम में ढाई लाख से ज्यादा माता भक्तों ने हाजिरी लगाई थी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *