{“_id”:”678c89be9b2a909e970f4abc”,”slug”:”ncc-cadets-set-out-on-bicycles-to-remind-us-of-the-1857-revolution-will-travel-2025-km-2025-01-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”1857 की क्रांति की याद दिलाने साइकिल से निकले एनसीसी कैडेट, 2025 किमी की करेंगे यात्रा; गणतंत्र दिवस पर समापन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
एनसीसी कैडेट का किया गया सम्मान। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वर्ष 1857 की क्रांति के शहर मेरठ से कुल 2025 किमी की साइकिल से यात्रा पर निकले एनसीसी कैडेट आगरा पहुंचे। शुक्रवार को 15 सदस्यीय कैडेट साइकिल से जब कैंट स्थित शत्रुजीत स्टेडियम के पास मैदान में पहुंचे तो 2 यूपी बटालियन ने उनका स्वागत किया। उनके साइक्लोथोन का समापन दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर होगा।
Trending Videos
युवाओं को वर्ष 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाने के लिए एनसीसी कैडेट साइकिल से निकले हैं। एक जनवरी से मेरठ से उनकी यात्रा शुरू हुई। 26 जनवरी तक 15 सदस्यीय एनसीसी कैडेटों का दल मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, लखनऊ, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगा।
शुक्रवार को एनसीसी कैडेट आगरा पहुंचे, जहां रिटायर्ड ब्रिगेडियर विनोद दत्ता ने उन्हें झंडी दिखाकर स्वागत किया। हर दिन एनसीसी कैडेट 113 किमी की यात्रा कर रहे हैं। इस दल में 5 छात्राएं भी शामिल हैं। गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनसीसी कैडेटों की रैली फ्लैग इन करेंगे। आगरा में कैंट क्षेत्र में हुए स्वागत में ब्रिगेडियर विनोद दत्ता ने कहा कि साइकिल से 2025 किमी की यात्रा साहसिक है और एकता के सूत्र में बांधती है।