
{“_id”:”690c49694bf1b9bfc0067a6e”,”slug”:”video-negligence-mars-the-beauty-of-the-national-highway-2025-11-06″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”झांसी: राष्ट्रीय राजमार्ग की सुंदरता पर लापरवाही का दंश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने झांसी से ग्वालियर राजमार्ग-44 को सुंदर व प्रदूषण मुक्त बनाए जाने के लिए करोड़ों रुपये फूंक दिए लेकिन अब तक वहां हरियाली नहीं हो पाई है। वन विकास निगम (मध्य प्रदेश) की लापरवाह कार्यप्रणाली के चलते राजमार्ग पर मानक के अनुसार पौधे भी नहीं रोपे गए। इन हालातों में एक साल पहले प्राधिकरण ने निगम से काम छीनकर खुद संभाल लिया लेकिन अब तक फूलों के पौधों से भरे डिवाइडर की कल्पना साकार नहीं हो पाई है। झांसी और ग्वालियर के बीच कई स्थानों पर डिवाइडर और एवेन्यू (मु्ख्य सड़क के पास) पर पौधे तक नहीं दिखते हैं। नतीजतन, इसका लाभ हाईवे पर चलने वाले यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है।