न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

Updated Thu, 17 Oct 2024 01:40 AM IST

Etawah News: अग्रवाल महिला संगठन की गरबा नाइट में मां-बेटी सामूहिक नृत्य में नेहा और काव्या अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल किया।


Neha and Kavya tops in mother-daughter group dance

गरबा नृत्य
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


इटावा जिले में अग्रवाल महिला संगठन की ओर से शहर के एक गेस्ट हाउस में गरबा रात्रि का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न तरह के नृत्य कार्यक्रम हुए। मां-बेटी सामूहिक नृत्य में नेहा और काव्या अग्रवाल ने बाजी मारी। सामूहिक नृत्य में अदिति बंसल, कीर्ति जैन, निधि जैन, काजल मित्तल, दिव्या अग्रवाल व खुशबू अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल किया।

Trending Videos

मां-बेटी सामूहिक नृत्य में दूसरे स्थान पर बरखा अग्रवाल, शिवान्या अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में लकी ड्रा भी कराया गया। प्रतिभाग करने वाली महिलाओं और बच्चों को गिफ्ट दिए गए। कार्यक्रम अध्यक्ष शिखा मित्तल और मंत्री संगीता बंसल के नेतृत्व में संपन्न कराया गया। निर्णायक की भूमिका पूनम शर्मा व विदुला द्विवेदी ने निभाई। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *