उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक विवाहिता ने पड़ोसी पर नहाने का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


Neighbor Accused of Filming Woman Bathing Blackmailing FIR Registered

महिला सांकेतिक
– फोटो : ai



विस्तार


आगरा के थाना सदर क्षेत्र की एक महिला ने पड़ोसी युवक पर नहाने के समय चुपके से वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loader

सदर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह सबमर्सिबल खराब होने पर जेठ के घर नहाने गई थी। उसी समय पड़ोसी शिवम ने नहाने की वीडियो बना ली। आरोपी बाद में वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। विरोध करने पर छेड़छाड़ की।

पुलिस से 29 सितंबर को शिकायत की। पुलिस ने समझाकर समझौता करा दिया। इसके बाद आरोपी 2 अक्तूबर को फिर से परेशान करने लगा। अब पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें –  UP: मौसी के साथ दरिंदगी…भतीजे पर लगे गंभीर आरोप, साक्ष्य के अभाव में हो गया बरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *