खून से लथपथ तीसरी की छात्रा को पड़ोसी अस्पताल लेकर पहुंचा। महिला डॉक्टर को शंका हुई तो उसने बच्ची की काउंसलिंग की। सहमी बालिका ने जो बताया उसे सुनकर सभी हक्का-बक्का रह गए। 


neighbor misdeeds third class student In Agra police arrested accused

अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में तीसरी कक्षा की छात्रा से दरिंदगी की घटना सामने आई है। बालिका की हालत देख घरवालों के पैरो तले जमीन खिसक गई। उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है। 

Trending Videos

घटना ताजगंज थाना क्षेत्र की है। यहां पड़ोस में रहने वाले किशोर ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ वर्षीय बालिका से घिनौना काम किया। हालत बिगड़ने पर वह खुद बालिका को लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां बताया कि बालिका उसके घर खेल रही थी, इसी समय सीढ़ियों से गिर गई।  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *