– बीयू में स्मार्ट वीयरेबिल हेलमेट पर हुआ शोध, जल्द होगा ट्रायल

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। आपने हेलमेट नहीं पहना है तो दोपहिया वाहन स्टार्ट नहीं होगा। शातिर बदमाश भी वाहन को चुरा नहीं सकेगा। यदि आपका हेलमेट भी पहन लिया है, तब भी बदमाश वाहन नहीं ले जा सकेगा। ऐसा संभव हुआ है स्मार्ट वीयरेबिल हेलमेट से, जिसका ईजाद बुंदेलखंड विवि के बायोमेडिकल साइंस विभाग में किया गया है। इसका पेटेंट करा दिया है और अब ट्रायल की तैयारी है।

बायोमेडिकल साइंस के डॉ. लवकुश द्विवेदी ने बताया डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) के अंतर्गत मिले प्रोजेक्ट के तहत यह शोध किया गया है। उन्होंने बताया हेलमेट नहीं पहनने की वजह से सड़क हादसों में हर वर्ष काफी संख्या में लोग अनहोनी का शिकार हो जाते हैं। यही नहीं, जरा सी चूक होते ही बदमाश वाहन चुराकर ले जाते हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए आईआर (इंफ्रारेड रेडिएशन) का प्रयोग करके अत्याधुनिक हेलमेट बनाया गया, जिसको बाइक के स्पीडोमीटर (गति बताने वाले मीटर) के पास लगाकर इंजन से कनेक्ट करके सर्किट बनाया गया।

हेलमेट में तीन जगह पर इंफ्रारेड रेडिएशन के बटन लगाए गए हैं, जो हेलमेट पहनते ही ऑन हो जाएंगे। बटन ऑन होते ही सर्किट पूरा होगा और बाइक स्टार्ट हो जाएगी। खास यह कि वाहन स्टार्ट करने के बाद चालक ने हेलमेट उतार दिया तो पांच मिनट तक रिसीवर से हार्न बजता रहेगा और फिर बाइक बंद हो जाएगी।

अब ऐसा नहीं होगा कि लोग रास्ते में हेलमेट उतारतर वाहन चलाते रहे। यही नहीं, अब बदमाश दोपहिया वाहन चोरी नहीं कर सकेंगे। बाइक में लगे रिसीवर में स्वामी की फोटो सेव करने से चोरी पर अंकुश लग सकेगा। शोध में सामने आया कि जब हेलमेट किसी दूसरे व्यक्ति को पहनाया गया तो वाहन स्टार्ट नहीं हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *