Kannauj News: विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ की शिकायत करने पर आरोपी के रिश्तेदारों ने महिला का सिर मुंडवा दिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पीड़ित महिला
– फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले में छिबरामऊ इलाके के एक गांव में भतीजे द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत करने से नाराज रिश्तेदारों ने महिला के साथ मारपीट की और उसका सिर मुंडवा दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही है। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे वह घर पर मौजूद थी। उसी समय पारिवारिक भतीजा घर के अंदर घुस आया।