नवागत एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली ने शुक्रवार को चार्ज संभाला। इस दौरान उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई देखी। साथ ही सख्त निर्देश दिए कि दलाल परिसर में प्रवेश न कर पाएं। 

 


New ADA Vice President M Arunmouli took charge told what are his priorities

आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण और अधिकारियों से मुलाकात की। बताया कि विकास योजनाओं और सौंदर्यीकरण पर उनका फोकस रहेगा। अवैध निर्माणों, अवैध कॉलोनियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ऑफिस में साफ सफाई रखें और दलालों को परिसर में प्रवेश न करने दें। एम अरुन्मौली वर्ष 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। आगरा में वर्ष 2019 से 2021 तक जाॅइंट मजिस्ट्रेट रहीं हैं। उन्हें अनीता यादव के स्थान पर तैनाती मिली है। अनीता यादव को प्रतीक्षारत रखा गया है। नवागत एडीए उपाध्यक्ष का स्वागत सचिव श्रद्धा शांडिल्यन, नगर नियोजक प्रभात कुमार ने किया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *