
यमुना एक्सप्रेस वे
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने न्यू आगरा बसाने की योजना बनाई है। यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे 10,500 हेक्टेयर में प्रस्तावित न्यू आगरा अर्बन सेंटर को संवारने और सजाने में 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किया जाएगा। यीडा ने इस परियोजना को मास्टर प्लान 2031 में शामिल किया है। यहां पर्यटन और गैर प्रदूषणकारी फैक्टरियों को स्थापित करने की योजना है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर कंपनी अगले 9 महीने में मास्टर प्लान का ब्लू प्रिंट तैयार करेगी।
Trending Videos
