यमुना पर स्ट्रैची ब्रिज के पास तीन साल से बन रहा पुल तैयार हो चुका है। इस पुल को आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से जोड़ा जा रहा है। संरक्षा आयुक्त की हरी झंडी मिलते ही इस पुल पर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। 

 


New bridge on Yamuna ready waiting for green signal from Safety Commissioner

यमुना नदी

Trending Videos



विस्तार


आगरा में यमुना नदी पर हाथी घाट के पास से एत्मादपुर रेल लाइन को जोड़ने वाला यमुना का नया पुल बनकर तैयार हो गया है। पुल को आगरा किला रेलवे स्टेशन से जोड़ने का काम चल रहा है। जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा। अगले माह तक पुल पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है।

Trending Videos

एत्मादपुर से आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले यमुना पर स्ट्रैची ब्रिज के बराबर ही नया पुल बनकर लगभग तैयार हो चुका है। ट्रैक भी डाला जा चुका है। सिग्नल सहित अन्य काम चल रहे हैं। यह पुल तीन साल से बन रहा था। अब लगभग तैयार हो चुका है। आखिरी चरण में पुल को आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से जोड़ने का काम चल रहा है। आगरा फोर्ट से लिंक होने के बाद पुल का संरक्षा ऑडिट होगा।

संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद पुल पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस पुल पर ट्रेनों का आवागमन शुरू होने से आगरा फोर्ट स्टेशन पर टूंडला और आगरा के बीच यातायात और सुगम हो जाएगा। आगरा रेल मंडल की वाणिज्य प्रबंधक व जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि यमुना पर नया पुल बनकर तैयार हो चुका है। कुछ तकनीकी और अन्य कार्य बाकी रह गए हैं, जोकि तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। इसके बाद संरक्षा ऑडिट होगा। संभवत: अगले माह तक इस पुल पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें