अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish

Updated Thu, 11 Sep 2025 11:03 AM IST

यूपी में बिजली कनेक्शन लेने वाले नए उपभोक्ताओं को अब पांच से 10 हजार रुपये खर्च करना होगा। स्मार्ट मीटर लगाने की अनिवार्यता से भार बढ़ गया है।


New consumers taking electricity connection will have to pay five to ten thousand rupees

– फोटो : amar ujala



विस्तार


पॉवर कॉर्पोरेशन की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश से अब नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को करीब छह से आठ हजार रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। अभी तक पुराना मीटर आठ सौ में लगता था।

loader

Trending Videos

वर्ष 2019 कास्ट डाटा बुक के अनुसार पहले नए कनेक्शन पर सिंगल फेज के लिए मीटर की कीमत- 872 रुपये और थ्री फेज की कीमत 2921 रुपये है। यदि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे तो सिंगल फेज प्रीपेड मीटर के लिए 6016 और थ्री फेज की कीमत 11341 रुपये चुकाना पड़ेगा। हालांकि कॉर्पोरेशन की ओर से अभी इस पर स्पष्ट गाइडलाइन जारी नहीं की गई है कि स्मार्ट मीटर की कीमत कैसे वसूली जाएगी। 

ये भी पढ़ें – प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी; इन इलाकों में हो सकता है वज्रपात



ये भी पढ़ें – दिवाली से पहले 400 करोड़ रुपये से भरे जाएंगे सड़कों के गड्ढे, 50 हजार किमी लंबी सड़कें सुधरेंगी

उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि कॉपॅरिशन के पास उपलब्ध प्रीपेड मीटर आरडीएसएस योजना में खरीदे गए हैं। उस पर आम जनता से पैसा नहीं लेना है।

ऐसे में उसे मीटर को नए कनेक्शन पर लगाकर पॉवर कॉर्पोरेशन कैसे रुपये वसूल करेगा यह उसे स्पष्ट करना चाहिए। भारत सरकार ने कहा है कि स्मार्ट प्रीपेड मोड वाले विद्युत उपभोक्ताओं को रिबेट 5% तक दिया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें