लंबे समय से जलभराव और टूटी सड़क की परेशानी से जूझ रहे करीब चालीस हजार लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बाईंपुर में 3.42 करोड़ से नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसके  साथ ही पक्की सड़क भी बनेगी। 


New Drain Built for 3.42 Cr and Paved Road for 3.60 Cr in Bayampur

नगर निगम आगरा
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


हर बारिश में जलभराव की परेशानी से जूझ रही बाईंपुर और आसपास की कालोनियों की करीब चालीस हजार की आबादी के लिए राहत की खबर है। नगर निगम जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए 3.42 करोड़ रुपये की लागत से 900 मीटर लंबा और डेढ़ मीटर चौड़ा आरसीसी नाला बनवाएगा। पूरी तरह कवर्ड नाले की वजह से हादसे की आशंका भी नहीं रहेगी।

loader

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि नाला निर्माण के साथ ही इसे निगम की सीमा में स्थित नेशनल हाईवे के नाले से जोड़ा जा रहा है ताकि पानी की निकासी बेहतर हो सके। इससे वार्ड 88 स्थित के बांईंपुर, गायत्री बिहार और आसपास की आधा दर्जन कालोनियों में रहने वाले परिवारों को राहत मिलेगी। नाले के साथ-साथ हॉटमिक्स से सड़क बनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें –  मूर्ति विसर्जन हादसा: एक को बचाने के लिए डूब गए 12 लोग…पांच लाशें मिलीं, सात लोगों की तलाश में उतारी गई सेना

इससे गड्ढों के कारण कमरतोड़ रास्तों पर सफर करने वाले लोगों की मुश्किलें दूर हो जाएंगी। नगर आयुक्त ने बताया कि नाले और सड़क के बीच इंटरलॉकिंग और लाइटिंग का काम भी कराया जाएगा ताकि लोगों को रात के समय भी आवागमन में दिक्कत न हो। इस कार्य पर 3.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दोनों काम पूरे होने पर लोगों को बरसों पुरानी परेशानी से निजात मिल जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *