{“_id”:”6956210eb8bd6f7a700a432d”,”slug”:”new-year-2026-celebration-devotees-crowd-for-darshan-at-kashi-vishwanath-dham-in-varanasi-2026-01-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”New Year 2026: काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए भक्तों की लगी कतार, हर-हर महादेव के लगाए जयकारे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:58 PM IST
Varanasi News: वाराणसी में नए साल पर काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगला आरती के बाद से ही कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन- पूजन का सिलसिला जारी है।
काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नए साल के अवसर पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बृहस्पतिवार की सुबह मंगला आरती के बाद आम भक्तों के लिए बाबा के द्वार खुल गए। लाखों की संख्या में कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। इस दौरान हर- हर महादेव के जयकारे से पूरा परिसर गूंज उठा। गंगाद्वार समेत सभी प्रवेश द्वार पर भक्तों की भारी भीड़ रही। मंदिर प्रशासन की ओर से लागू प्रोटोकॉल के तहत विशेष दर्शन और स्पर्श दर्शन पर प्रतिबंध है।
Trending Videos
मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से भीड़ बढ़ी है। 20 लाख से अधिक लोग दर्शन कर चुके हैं। बृहस्पतिवार की सुबह से श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला जारी है। लाखों भक्तों ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किए। भक्तों को कोई असुविधा न हो इसके लिए बैरिकेडिंग की गई है।