शहर के लोहिया पार्क में न्यू ईयर पार्टी मनाते युवा।
जैसे-जैसे रात होती गई जश्न का खुमार बढ़ता चला गया।
फ्लोर पर युवाओं ने डांस मूव्स से अपनी खुशी जाहिर की और जमकर झूमे।
इस मौके पर झूमते हुए सेल्फी भी ली गईं।
राजधानी लखनऊ ने 2026 का स्वागत हर्षोल्लास, झूमते-गाते और जश्न मनाते हुए किया गया। जैसे ही रात के 12 बजे लोग खुशी से झूम उठे और एक दूसरे को गले लगकर बधाई दी। युवाओं ने साल 2025 को अलविदा कहने और 2026 का स्वागत करने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली थी। शहर में गलियों से लेकर होटल और क्लब में हुड़दंग और धमाल नजर आया। डांस फ्लोर पर लोगों ने देर रात तक झूमते हुए जश्न मनाया। वहीं, सड़कों पर भी युवा निकले और अपने अंदाज में नये वर्ष का आागाज किया। प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी और संवेदनशील जगहों पर नजर रखी। सड़कों पर देर रात पुलिसकर्मी घूमते हुए नजर आए और जहां भी उन्हें अराजकता होने की संभावना लगी पहले ही स्थिति को संभाल लिया।
इस मौके पर शहर के मंदिरों में भी भीड़ देखी गई। लोगों ने वर्ष के अंतिम दिन मंदिरों में दर्शन कर प्रार्थना की और नया वर्ष उनके लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए ऐसी कामना की। मंदिरों में बृहस्पतिवार सुबह भी भीड़ रहेगी। वहीं, जश्न का दौर भी चलता रहेगा। आगे देखें, जश्न की तस्वीरें

2 of 9
– फोटो : amar ujala
शहर के लोहिया पार्क में न्यू ईयर पार्टी मनाते युवा।

3 of 9
– फोटो : amar ujala
जैसे-जैसे रात होती गई जश्न का खुमार बढ़ता चला गया।

4 of 9
– फोटो : amar ujala
फ्लोर पर युवाओं ने डांस मूव्स से अपनी खुशी जाहिर की और जमकर झूमे।

5 of 9
– फोटो : amar ujala
इस मौके पर झूमते हुए सेल्फी भी ली गईं।