Newborn girl's body found



इटावा। वेदपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम खरदुली में गुरुवार तड़के नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। थानाध्यक्ष नागेंद्र चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस के अनुसार किसी महिला ने लोकलाज के भय से नवजात को वहां फेंक दिया है। जांच में शव बच्ची का होने की पुष्टि हुई। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर गांव में लोगों के बीच अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *