राजधानी लखनऊ में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 139 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों एवं अतिरिक्त डॉरमेट्री का लोकार्पण किया। 43 मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालयों एवं 66 मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालयों का शिलान्यास भी किया। साथ ही ड्रेस, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा एवं स्टेशनरी क्रय हेतु प्रति छात्र-छात्रा 12 सौ रुपये बच्चों के माता-पिता या अभिभावक के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। 

Trending Videos

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव बेसिक माध्यमिक दीपक कुमार, सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी, महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा आदि उपस्थित रहे।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि 2017 में भाजपा सरकार बनी। यूपी बीमारू राज्य के धब्बे से निकालकर विकासकलित राज्य बना है। पानी, बिजली, सड़क, अस्पताल, कानून व्यवस्था की देश भर में चर्चा है। अब टूटी सड़क नहीं मिलती है। लोग बाहर जाते हैं तो उनको सम्मान मिलता है। पहले लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने नहीं चाहते थे। मांटेसरी में भेजना बेहतर समझते थे। पहले 8, 10 बच्चे ही होते थे। शिक्षक नियमित नहीं जाते थे।

पहले 1.12 करोड़ थे, अब 1.90 करोड़ बच्चे हैं। पहले ड्रेस खाकी मिलती थी, आज बेहतर था। पहले सिंडिकेट मिड डे मील खाता था। आज बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल रहा है। केजीबीवी में आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा दे रहे हैं। केजीबीवी की छात्राओं हर क्षेत्र में बेहतर कर रही है। सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल में 1 से 12वीं तक की पढ़ाई होगी। विभाग ने अदभुत प्रगति की है। देश, प्रदेश को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है। हम आर्थिक क्षेत्र में 4 स्थान पर आ गए हैं। पहले 11 वे स्थान पर थे।  जल्द विश्व में तीसरे स्थान पर।

ऑपरेशन सिंदूर में पाक में घर में आतंकियों को, उनके अड्डे को नष्ट किया है। क्या पहले यह संभव था। मुंबई का घटना याद है। पीएम मोदी के नेतृत्व में घर में घुसकर मारने वाले हैं। भारत माता का झंडा लहराएंगे। रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बन रहे हैं। यूपी भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। गेहूं, चीनी उत्पादन में नंबर एक, अब शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नंबर बनेंगे। पहले बिजली कभी कभी अति थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *