{“_id”:”66f711eefd9aad9f570488b6″,”slug”:”newly-married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-orai-news-c-224-1-ka11004-120266-2024-09-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Sat, 28 Sep 2024 01:43 AM IST

Newly married woman committed suicide by hanging herself

Trending Videos



रामपुरा। नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। घटना के वक्त पति बाहर काम पर था। सास ससुर के साथ ही महिला रहती थी।

Trending Videos

रामपुरा थाना क्षेत्र के उदोतपुरा जागीर निवासी रिंकू पाल की 22 वर्षीय पत्नी नीलम ने शुक्रवार सुबह घर की बीम से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय ससुर अहिवरन व सास सुनीता जानवरों का चारा लेने खेत गए थे। घर के पास खेल रहे बच्चों ने जब नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका देखा तो चिल्लाने लगे। तब पड़ोसी दौड़े और अहिवरन को सूचना दी।

ससुर अहिवरन ने बताया कि उसने बेटे रिंकू का विवाह 25 अप्रैल 2024 सिरसाकलार थाना क्षेत्र के खड़गोई का पुरवा निवासी नीलम पुत्री भूरे पाल के साथ किया था। बताया कि रिंकू अपने छोटे भाई रोहित के साथ हरियाणा में रहकर पानी पुरी का धंधा करता है। 15 दिन पहले उसका छोटा भाई रोहित उदोतपुरा जागीर आकर अपनी भाभी नीलम को गांव छोड़ गया था। बताया कि सुबह बहू सब्जी छील रही थी, उसके बाद वह पत्नी सुनीता के साथ जानवरों को चारा लेने गया था। तभी पुत्रवधु ने आत्महत्या कर ली। परिजन कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। सूचना पाकर रामपुरा थानाध्यक्ष संजीव कटियार फॉरेंसिक टीम साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मायके पक्ष के आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें