
{“_id”:”68bde6b37e7aac42b7005b67″,”slug”:”newly-married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-orai-news-c-224-1-ori1005-134309-2025-09-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कुठौंद। थाना क्षेत्र के इटहा कालपी में रविवार को नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के इटहा कालपी निवासी मनोज कुमार की शादी झारखंड निवासी रूपन कुमारी (20) से हुई थी। रूपन देवी अपनी बड़ी बहन के घर जाने की जिद करती थी। बहन का घर पास के ही मिहोना गांव में है। इस बात को लेकर पति से अक्सर विवाद होता था। रविवार को पति के मजदूरी पर जाने के दौरान घर में अकेले में आत्महत्या कर ली। कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। (संवाद)