{“_id”:”675c553807f7e1c70b0c7064″,”slug”:”nia-raid-filed-a-case-against-100-people-who-freed-mufti-in-jhansi-police-2024-12-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”झांसी में NIA की छापेमारी: मुफ्ती को छुड़ाने वालों की तलाश में पुलिस, 100 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मुफ्ती खालिद – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एनआईए की टीम ने अलीगोल मोहल्ले से पूछताछ के लिए मुफ्ती खालिद को हिरासत में लिया था। लेकिन, वहां जमा हुई भीड़ ने मुफ्ती को छुड़ा लिया था। इस मामले में शहर कोतवाली में सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिशें लगातार जारी हैं।
Trending Videos
मुफ्ती को छुड़ाने के आरोपियों के घर दबिश, वीडियो के जरिये हो रही शिनाख्त
मुफ्ती खालिद को पूछताछ के लिए ले जाते समय एनआईए अफसरों समेत पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोपियों के घर पुलिस ने शुक्रवार को कई बार दबिश दी। अभी तक पुलिस के हाथ आरोपी नहीं आए हैं। पुलिस उनकी सुरागकशी में जुटी है। उधर, वीडियो के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की शिनाख्त कर रही है। एनआईए का रास्ता रोकने वाली महिलाओं की भी शिनाख्त कराई जा रही है।
छोटी मस्जिद इमाम समेत 11 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट
कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह की तहरीर पर छोटी मस्जिद इमाम अब्दुल हमीद, शाकिर उर्फ पप्पू बिरयानी पुत्र मुर्तजा, गोल्डी पुत्र इमामउद्दीन, परवेज पुत्र मूसा, जकरया पुत्र छोटे, गुफरान पुत्र निजाम सभी निवासी मुकरयाना समेत मोनिस, कामिल, तारिक, इकराम एवं शाबिर मकरानी के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
गिरफ्तारी को लगाई गईं अलग-अलग टीमें
तहरीर के मुताबिक एनआईए की टीम जब मुफ्ती खालिद को पूछताछ के लिए लेकर निकली, तभी आरोपियों ने सैकड़ों लोगों के साथ पुलिस टीम को घेर लिया।लाठी-डंडे एवं लोहे की रॉड से लैस लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने को धमकाया। खालिद को छुड़ाकर अपने साथ मस्जिद ले गए। मुकदमा दर्ज करने के बाद से पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। उनकी तलाश में अलग-अलग टीम लगी हैं। वीडियो फुटेज के आधार पर महिलाओं समेत अन्य अज्ञात की भी शिनाख्त हो रही है। एसएसपी सुधा सिंह के मुताबिक आरोपियों की शिनाख्त करने के साथ ही उनकी तलाश की जा रही है। उनकी जल्द ही गिरफ्तारी कराई जाएगी।