Nikay Chunav Meerut: Poling parties start to reach at Booths,  Voting tomorrow

Meerut News
– फोटो : Amar ujala

विस्तार

मेरठ में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाता कल अपने अपने क्षेत्र के बूथों पर जाकर मतदान करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं आज विक्टोरिया पार्क, शहीद स्मारक से पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो गई हैं।

प्रत्याशियों की 11 मई 2023 को अग्नि परीक्षा होगी। 13 मई को नतीजे आएंगे। 

मेरठ में दूसरे चरण में गुरुवार सुबह 7:00 बजे से मतदान होगा। नगरीय निकाय चुनाव में महापौर पद पर 15, पार्षद पद पर 522, दोनों नगर पालिकाओं (मवाना व सरधना) में अध्यक्ष पद पर 27, सदस्य पद पर 237 व नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर 141 और सदस्य पद पर 763 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *