बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में बीसी संचालक को मार पीटकर उससे नौ लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
{“_id”:”67060d156ca269ba150d8e24″,”slug”:”nine-lakh-rupees-loot-with-bc-sanchalak-in-khairight-thana-in-bahraich-2024-10-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bahraich: बीसी संचालक से नकाबपोश बदमाशों ने नौ लाख रुपयों से भरा बैग लूटा, बाइक की चाबी भी ले गए”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मारपीट में घायल हुआ बीसी संचालक।
– फोटो : amar ujala
बीसी संचालक से नकाबपोश बदमाशों ने मंगलवार की देर रात खैरीघाट इलाके में लाखों रुपयों से भरा बैग मारपीट कर लूट लिया और भाग गए। पीड़ित की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने संचालक से पूछताछ कर बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी है।
खैरीघाट थाना के नरोत्तमपुर निवासी बीसी संचालक अंकित कुमार मौर्या ने बताया कि वह यूनियन बैंक आफ इंडिया बैंक मित्र और स्पाइस मनी डिस्ट्रीब्यूटर हैं जो कि बेहड़ा से संचालित करते हैं।
खैरीघाट पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की रात 10:00 बजे नानपारा से तीन कंपनियों और बैंक का कुल 9 लाख 51 हजार रुपए नकदी लेकर बैग में रखते हुए बाइक से रात 10:00 बजे घर आ रहे थे, 10:25 बजे खैरीघाट थाना के बरदाहा बाजार के पास नहर पटरी पर पहले से मौजूद तीन बदमाशों ने बाइक रूकवा ली जिनमें से दो बदमाश काले कपड़े से मुंह ढके हुए थे और लाठी लेकर उन्हें पीटने लगे, इसी दौरान तीसरे बदमाश ने रूपयों से भरा बैग व बाइक में लगी चाबी छुड़ा ली और सभी भाग गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।