{“_id”:”6782a88a67ce7a0fcb011eea”,”slug”:”nnu-kapoor-participated-in-the-taj-literature-festival-held-in-agra-2025-01-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra: ताज ताज साहित्य में बोले अन्नू कपूर, किताब पढ़ने के लिए करें प्रेरित; फिल्म और साहित्य हैं समाज का चेहरा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अन्नू कपूर को किया गया सम्मानित। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित ताज साहित्य उत्सव में शनिवार को फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक डॉ. अन्नू कपूर ने कहा कि फिल्म, साहित्य और संगीत समाज का चेहरा हैं। जो समाज में घटित हो रहा है, वह फिल्म और गीतों में भी नजर आता है।
Trending Videos
डीजी गोयनका साहित्य अकादमी अवार्ड से नवाजा
उत्सव के शुभारंभ के बाद डॉ. अन्नू कपूर को प्रथम डीजी गोयनका साहित्य अकादमी अवार्ड से नवाजा गया। सम्मान के रूप में उन्हें ट्रॉफी और एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। फिल्म अभिनेता ने कहा कि समाज को सही दिशा देने की जिम्मेदारी किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि हम सबकी है। बच्चों को किताब पढ़ने के लिए प्रेरित करना होगा।
ये रहा पहला सत्र
इसके बाद पहला सत्र फिल्म, साहित्य और संगीत: एक-दूजे के लिए शुरू हुआ। एंकर अनुराग मुस्कान ने कहा कि अन्नू कपूर के अंदर 70 की उम्र में 7 साल के बच्चों जैसा जोश है। साहित्यकार, लेखक डॉ. हरिओम ने सुनाया, मैं तेरे प्यार का मारा हुआ हूं, सिकंदर हूं लेकिन हारा हुआ हूं। मंच पर बैठे अन्नू कपूर वाह-वाह कह उठे।
तालियों से गूंज उठा आयोजनस्थल
टीवी एंकर पंकज शर्मा ने भी दौलत भी कमाएंगे शोहरत भी मिलेगी, हमको पता है अब कभी घर न मिलेगा सुनाया तो कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान, केपी अग्रवाल, पूरन डावर, सुरेश चंद गर्ग, स्क्वाॅड्रन लीडर एके सिंह, कुलदीप ठाकुर को स्मृति चिह्न देकर अन्नू कपूर ने सम्मानित किया।