
सोरोंजी में आध्यात्मिक प्रवचन करतीं कृपालु महाराज की प्रचारिका डा. हरीश्वरी देवी।
सोरोंजी। जगद्गुरु कृपालु महाराज की प्रचारिका डॉ. हरीश्वरी देवी के दस दिवसीय प्रवचन शनिवार को हरि की पौड़ी स्थित मानस मंदिर में शुरू हुए। पहले दिन उन्होंने कहा कि लाखों योनियों को पार करने के बाद मनुष्य शरीर मिलता है। यहां तक कि समस्त देवता भी मनुष्य देह की इच्छा रखते हैं। मनुष्य के पास समझ है, बुद्धि है और उसे भले-बुरे का ज्ञान है। डॉ. हरिश्वरी देवी ने कहा कि मानव में सारे तनाव की जड़ कामनाएं हैं, हम अपनी कामनाओं की दिशा बदलकर अपने दुखों से छुटकारा और सदा के लिए आनंद प्राप्ति कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कृपालु महाराज के सिद्धांत हमेशा स्मरण रहना चाहिए कि परमार्थ का जो भी काम करो उसमें यह समझो कि यह भगवान और गुरु की कृपा ने करा लिया, वरना मैं कहां कर पाता भला। अपने गुण का ध्यान मत करो उसमें भगवत्कृपा मानो तभी कल्याण है। प्रचारिका द्वारा गाए गए भजन तेरा जीवन बड़ा अनमोल, राधे राधे गोविंद बोल, गोविंद गोविंद गोविंद बोल, श्री राधे श्री राधे श्री राधे बोल पर श्रद्धालु हर्षित होकर झूमने लगे।
