संवाद न्यूज एजेंसी

मोंठ। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने मोंठ ब्लॉक कार्यालय स्थित गरौठा विधानसभा के फार्म डिजिटाइजेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कार्मिकों से फाॅर्म सत्यापन, अपलोडिंग की वर्तमान स्थिति, लंबित प्रपत्रों की संख्या और तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित दिए कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान को समय सीमा में पूर्ण किया जाए। किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए। अपात्रों के नाम नियमानुसार हटाए जाएं। फार्म 6, 7 और 8 की प्रविष्टि एवं सत्यापन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डिजिटाइजेशन कार्य की रफ्तार धीमी होने पर नाराजगी जताई। संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा नहीं हुआ तो जिम्मेदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बीएलओ से कहा कि वे क्षेत्र में घर-घर जाकर पात्र युवाओं व नए मतदाताओं को जागरूक करते हुए फार्म भरवाएं।

इस मौके पर एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, एसडीएम न्यायिक अरुण कुमार गौंड, तहसीलदार गरौठा अमृत लाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *