No entry without Checking in Prayagraj for Maha Kumbh Checking will be done in border districts in up

Maha Kumbh
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दुनिया भर के कई देशों में वर्तमान में युद्ध के हालात हैं तो कुछ में भारत विरोधी तत्वों की सक्रियता बढ़ी है। इस संबंध में खुफिया एजेंसियों को कई अहम इनपुट भी मिल रहे हैं, जिसने अगले वर्ष प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। 

Trending Videos

लिहाजा तय हुआ है वर्तमान में विदेश की खराब हालत के मद्देजनर सभी अंतरराज्यीय सीमाओं और अंतरजनपदीय सीमाओं पर बिना चेकिंग कोई भी व्यक्ति, वाहन और सामान प्रयागराज के भीतर प्रवेश नहीं कर सकेगा। 

अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से चेकिंग और फ्रिस्किंग के बाद ही उसे प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। बीते दिनों एडीजी जोन प्रयागराज भानु भास्कर की अध्यक्षता में महाकुंभ की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में संबंधित जोन, रेंज, जिलों, जीआरपी के अधिकारियों की मौजूदगी में तय किया गया कि मध्य प्रदेश के सतना एवं रीवा और अंतर जोनल सीमा के जिलों समेत वाराणसी, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ जोन के जिलों के बार्डर पर प्रत्येक व्यक्ति, वाहन, सामान की सघन जांच कराई जाए। 

प्रयागराज आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन की निगरानी के साथ पेट्रोलिंग और चौकसी की जाए। प्रत्येक चेकिंग प्वाइंट पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे, जिसकी कवायद अक्तूबर माह से शुरू कर दी जाएगी। इससे आतंकवादियों और अपराधियों में डर का माहौल बनेगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *