आगरा के एफ ब्लाक, कमला नगर निवासी पीयूष सिंह ने कानपुर के मेडिकल कालेज से पढ़ाई की थी। वहीं पर नाैकरी भी करने लगे थे। पिता महिपाल सिंह के मुताबिक, तब बेटे की दोस्ती गोरखपुर की युवती से थी। इस बात की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो वो बेटे को धमकाने लगे। इस वजह से वो छह महीने पहले नाैकरी छोड़कर घर आ गया था।

Trending Videos

ये भी पढ़ें –  SN Medical College: एसएन मेडिकल कॉलेज में बनेगी 250 बेड की सुपर इमरजेंसी, अब प्लास्टिक सर्जरी भी यहीं होगी

इसके बावजूद युवती के परिजनों ने महिला हेल्पलाइन पर बेटे के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस के फोन आने की वजह से डा. पियूष तनाव में आ गए। उन्होंने शनिवार रात को घर में बेहोशी का इंजेक्शन लगा लिया था। इससे उनकी माैत हो गई थी। पिता ने बेटे की माैत के लिए युवती, उसके परिजन और पुलिस को जिम्मेदार ठहराया था।

ये भी पढ़ें –  फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण: तीन महीने में 6 बार पहुंची एसटीएफ, 6 पत्रावलियां गायब…अटक गई जांच

थाना कमला नगर में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। मगर अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। इस पर बुधवार को मृतक के परिवार के यशवर्धन आर्या डीसीपी सिटी से मिलने पहुंचे। परिजन ने कहा कि बेटे की आत्महत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाए। आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। यह भी कहा कि पुलिस सुनवाई नहीं करेगी तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। डीसीपी सिटी ने बताया कि दंत चिकित्सक के खिलाफ युवती ने 1090 पर शिकायत दर्ज कराई थी। परेशान करने के आरोप लगाए थे। इस मामले में जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें –  UP: बड़े भैया को मार देंगे…मां को दिखाया डर, फिर छोटे भाई ने की ऐसी हरकत, जानकर रह जाएंगे हैरान

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *