संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Thu, 13 Jun 2024 03:26 AM IST

No respite from heat, mercury at 45.6

एम्स में इस तरह चिलचिलाती धूप से होकर जाती छात्राएं।
– फोटो : संवाद

रायबरेली। गर्मी से लोग बेहाल हैं। बुधवार को लगातार दूसरे दिन पारा 45 डिग्री के पार रहा। इससे सड़क से लेकर खेत तक दोपहर में सन्नाटा रहा। बुधवार को भी आसमान से आग बरसी। हालत ये रहे कि सुबह छह बजे तापमान 32 डिग्री रहा, इस दौरान उमस के साथ गर्मी रही। पिछले सात दिनों से दिन हो या रात, हर समय गर्म हवा चल रही है। इसी कारण लू लगने के डर से लोग पार्क पर भी नहीं जा रहे हैं। बुधवार को दोपहर 12 बजे तापमान 42 डिग्री पहुंच गया, जिस कारण सड़क हो या फिर गली, हर कहीं सन्नाटा रहा।

यहीं तक की ठेलिया दुकानदार भी सड़क पर कम ही दिखे। दोपहर तीन बजे तापमान 44 डिग्री पर पहुंचा तो गर्म हवा का भी प्रचंड रूप दिखा। शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी पड़ी। घरों का हाल यह है कि दीवारें तप रही हैं जिससे घरों के कमरे धधकते रहे।

बुधवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज अमेठी के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अभी एक से दो डिग्री तापमान बढ़ने के आसार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें