10:43 AM, 05-Dec-2024

धरना स्थल को पुलिस ने खाली करा दिया

ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट के पास धरनास्थल को पुलिस ने खाली करा दिया है। वर्तमान में एक भी किसान धरनास्थल पर नहीं है। पुलिस की ओर से जीरो प्वाइंट पर सतर्कता के रूप में नजर रख रही है।

09:51 AM, 05-Dec-2024

जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी

09:36 AM, 05-Dec-2024

किसानों का धरना प्रदर्शन जारी

किसानों ने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर यमुना विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर डेरा डाला था। वहां से किसानों ने पिछले दिनों दिल्ली कूच का ऐलान किया। इसके बाद वह दिल्ली के लिए आगे बढ़े थे तो पुलिस ने उन्हें धरना स्थल से हटा दिया था। किसानों को जेल भेजा गया था।

09:08 AM, 05-Dec-2024

34 किसान नेताओं को धरना स्थल से जबरन उठाकर जेल भेजा

ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर धरना दे रहे किसान नेताओं को पुलिस ने बुधवार देर रात हिरासत में लिया। पुलिस ने किसान नेता सुखबीर खिलाफ सहित 34 किसान नेताओं को धरना स्थल से जबरन उठाकर जेल भेजा है। किसान नेताओं को जेल भेजने के विरोध में एक बार फिर किसान और पुलिस प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बन सकती है। 

09:04 AM, 05-Dec-2024

कल आठ घंटे तक चली थी महापंचायत

बुधवार को जीरो प्वाइंट पर करीब आठ घंटे तक चली महापंचायत के बाद देर शाम पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किए गए सभी 126 किसानों को रिहा कर दिया था। जेल से छूटने के बाद किसान महापंचायत में पहुंचे। इसके बाद गुरुवार की महापंचायत में आगे की रणनीति बनाई। 

08:45 AM, 05-Dec-2024

Noida Farmer Protest Live: जीरो प्वाइंट के पास धरनास्थल को पुलिस ने कराया खाली, बढ़ाई गई निगरानी; सुरक्षा कड़ी

जानकारी के मुताबिक, पुलिस देर रात करीब 2:00 बजे धरना स्थल पर पहुंची और वहां धरना दे रहे किसानों को जबरन उठाकर बस में बैठाया गया। इसके बाद धरना स्थल से ही करीब दोस्तों किसानों को जेल ले जाया गया। यहां से करीब 34 किसानों को जेल परिसर में दाखिल किया गया। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *